फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में 60 हजार रुपये के साथ पकड़ा बीडीसी सदस्य, गाड़ी भी सीज

Tue, 09 Jul 2024 09:24 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)।

सार

नालागढ़ में पुलिस ने एक बीडीसी सदस्य 60 हजार रुपये के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार उन्हें काफी समय से सूचना मिल रही थी कि बीडीसी सदस्य एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के एवज में लोगों को पैसा बांट रहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालागढ़ उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले पुलिस ने एक बीडीसी सदस्य 60 हजार रुपये के साथ पकड़ा है। पुलिस ने पैसा सीज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार उन्हें काफी समय से सूचना मिल रही थी कि बीडीसी सदस्य एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के एवज में लोगों को पैसा बांट रहा था। पुलिस उसका पीछा कर रही थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को सायं अंदरोला पुल के समीप उसे ट्रैप किया और उसकी गाड़ी से 60 हजार रुपये मौके से बरामद किया। जब उससे इस पैसे के बारे में जानकारी मांगी तो वह कोई भी जानकारी देने में असमर्थ रहा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने बीडीसी सदस्य की कार से 60 हजार रुपये पकड़े हैं। इस व्यक्ति के खिलाफ लंबे समय से शिकायत आ रही थी। पुलिस ने पैसा सीज करने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें