फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मारी टक्कर, दो बाइक सवार युवकों की मौत

Sat, 17 Nov 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नेशनल हाईवे नालागढ़-स्वारघाट पर जोगवा के पास रिया गांव में एक बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई है। हादसे के बाद हाईवे पर पूरी तरह से जाम लग गया। युवकों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया जिससे नेशनल हाईवे करीब एक घंटे तक बंद रहा।

विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। जानकारी के मुताबिक रिया गांव के पास ट्रक ने एक बाईक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक सुरेश कुमार (25) पुत्र अजमेर निवासी स्केडी नालागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे घायल युवक दीपक कुमार (23)पुत्र गुरनाम सिंह ने पीजीआई जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।

दो युवकों की मौत से भड़के ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया जिसे करीब एक घंटे के बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने खोला। डीएसपी नालागढ़ अनिल वर्मा ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। पुलिस हादसे में संलिप्त वाहन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें