फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: युवक ने शरारत के लिए लिखा था पाकिस्तानी कॉलोनी का पता, एसपी ने किया निरीक्षण

Thu, 02 Nov 2023 06:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

एसपी मोहित चावला ने कहा कि पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले का खंडन करता है और अगर कोई इस तरह से अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
भूपनगर पहुंचे एसपी रोहित चावला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बद्दी के एसपी मोहित चावला ने थाना गांव के भूपनगर स्थित कॉलोनी का दौरा किया जहां पर पाकिस्तानी काॅलोनी के नाम पर कोरियर आया था। यह कोरियर यूपी के भीष्म नाम के युवक के नाम पर था। पुलिस ने उससे पूछताछ की है। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने मजाक में इस तरह से पता लिखाया था। एसपी ने मौके पर वार्ड पंच को भी बुलाया। वार्ड पंच का कहना है कि यह वर्धमान कंपनी के पीछे के ओर का हिस्सा है यहां पर प्रवासी लोग रहते हैं।

विज्ञापन


यहां पाकिस्तानी कॉलोनी नाम की कोई जगह नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि अगर किसी प्रकार की कोई शरारत पाई जाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। एसपी मोहित चावला ने कहा कि यह एक शांत प्रदेश है और यहां पर इस की अफवाह फैलना ठीक नहीं है। कोरियर कंपनी से इस बारे में पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने किस आधार पर यह लिख कर कोरियर भेजा।

जबकि यहां पर इस तरह की कोई कॉलोनी नहीं है। पुलिस इसकी गहनता से जांच करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले का खंडन करता है और अगर कोई इस तरह से अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मौके पर उनके साथ एएसपी रमेश शर्मा, थाना प्रभारी राकेश राय भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें