फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट के बीच रोहतांग में बर्फबारी, शिमला में बारिश और ओलावृष्टि

Tue, 07 Apr 2020 05:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
रोहतांग में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

येलो अलर्ट के बीच रोहतांग समेत हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार को फिर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दोपहर बाद बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में भी बादल बरसे। कुल्लू, चंबा, लाहौल और किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

विज्ञापन


प्रदेश में दो दिन तक साफ रहे मौसम के बाद दोबारा से ठंडक बढ़ गई है।  मंगलवार दोपहर बाद रोहतांग दर्रा सहित लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। बीआरओ के रोहतांग बहाली का काम भी प्रभावित हो गया। पर्यटन स्थल मनाली के साथ कुल्लू, बंजार, मणिकर्ण में गरज के साथ बारिश हुई। सोमवार रात को चंडीगढ़-मनाली हाइवे तीन स्थित वामतट में भूस्खलन होने से करीब चार घंटे बाधित रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार को भी मौसम खराब रहेगा। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 10 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र                    न्यूनतम तापमान
केलांग                - 1.5
कल्पा                   1.4
मनाली                   4.2
शिमला                  10.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें