फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग दर्रे में हुई आधा फीट तक ताजा बर्फबारी

Sun, 25 Oct 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल और कुल्लू की ऊंची चोटियों समेत रिहायशी इलाकों में शनिवार रात बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से रविवार को करीब दो घंटे तक रोहतांग दर्रा में वाहनों की आवाजाही ठप रही। धर्मशाला-त्रिलोकनाथ रूट की बस भी राहनीनाला से मनाली लौट आई।
विज्ञापन


हालांकि, वाहन चालकों के साथ बीआरओ के संयुक्त प्रयासों से रोहतांग दर्रा को वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। रोहतांग दर्रा में लगभग आधा फुट बर्फ बताई जा रही है जबकि बारालाचा और कुंजम दर्रा में करीब एक फुट हिमपात की सूचना है।

उधर, ताजा बर्फबारी से पर्यटन नगरी मनाली समेत समूची लाहौल घाटी में शीत लहर है। भारी बर्फबारी के डर से लेह जाने वाले दर्जनों पर्यटकों ने टूअर पैकेज रद्द कर दिया है। डीएसपी केलांग तेजेंद्र वर्मा ने बताया कि रोहतांग दर्रा दो घंटे अवरुद्ध रहने के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें