हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला में दोपहर बाद बादल बरसे। मनाली-लेह मार्ग पर दारचा से आगे बुधवार को भी वाहनों की आवाजाही बंद रही। गुरुवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। 14 अक्तूबर से प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार रात और बुधवार सुबह भी बर्फबारी जारी रही। रोहतांग दर्रा, बारालाचा दर्रा, कुंजम दर्रा व शिंकुला दर्रा में बर्फबारी होने से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बुधवार को रोहतांग दर्रा में सैलानियों ने बर्फ का दीदार कर खूब मस्ती की। बर्फबारी के बीच सैलानियों ने खूब अठखेलियां कीं।
कहां कितनी बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान पच्छाद में 104, राजगढ़37, संगडाह 35, नारकंडा 32, नाहन 28, मनाली 25, रामपुर बुशहर 24, सहारन23, कुफरी 21, चौपाल 20, बाजौरा 19, भुंतर 18, मशोबरा 17, सोलन 16 और शिमला में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान 10.8, सुंदरनगर 12.2, भुंतर 12.3, कल्पा 3.6, धर्मशाला 12.4 , ऊना 16.2, नाहन 16.7, केलांग 3.2, पालमपुर 12.5, सोलन 10.7, मनाली 8.0, कांगड़ा 15.2, मंडी 14.1, बिलासपुर 19.5, हमीरपुर 14.3 , चंबा 14.4, डलहौजी 10.0, कुफरी 8.9, नारकंडा 6.7 और पांवटा साहिब में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान
बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.4, हमीरपुर 27.7, बिलासपुर 27.6, कांगड़ा 27.1, मंडी 26.8, धर्मशाला 26.0, चंबा 25.8, सोलन 25.0, शिमला 18.0, मनाली 17.6, कल्पा 14.2 और केलांग में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।