फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां, धुंधी में गिरा हिमखंड, 205 सड़कें अभी भी बंद

Wed, 06 Jan 2021 08:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मनाली/रिकांगपिओ
विज्ञापन
मनाली में धुंधी में भारी बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में हिमस्खलन के अलर्ट के बीच मंगलवार रात को मनाली के सोलंगनाला के पास धुंधी में एमएसपी 12 नामक जगह पर हिमखंड गिरा है। इससे मनाली-केलांग मार्ग अटल टनल रोहतांग होकर बाधित हो गया है। रिकांगपिओ में पूह-काजा राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर पोवारी में चलती जीप पर पहाड़ी से पत्थर गिर गए, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायल हैं। मृतक की पहचान जितेंद्र निवासी किन्नौर के रूप में हुई है। चालक होशियार सिंह और धनवान सिंह गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में जारी बर्फबारी से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। मनाली-लेह और जलोड़ी जोत एनएच-305 समेत प्रदेश भर में 205 सड़कें अभी भी बंद हैं। प्रदेश के कई क्षेत्रों में सैलानी फंसे हुए हैं। किन्नौर और चंबा के पांगी में कई इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति गुल है। मनाली के सोलंगनाला में सैलानी देर रात तक फंसे रहे। यहां दस घंटे जाम लगा रहा। सैलानियों को रेस्क्यू कर रात एक बजे होटलों तक पहुंचाया गया। 100 वाहन बर्फ में फंसे होने की वजह से कई सैलानियों ने गाड़ियों में ही रात बिताई।  

10 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, आज धूप खिलने के आसार
शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में सात से नौ जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 
बुधवार को सुबह के समय राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई जबकि दोपहर तक मौसम साफ हो गया। मंगलवार रात को प्रदेश का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। तापमान में आए इस बदलाव से सुबह और शाम के समय ठंड में हल्की कमी आई है। 

विज्ञापन

कहां कितना हिमपात (सेंटीमीटर में)

केलांग के समीप बीआरओ ने हटाई बर्फ। - फोटो : अमर उजाला
रोहतांग             90
सिस्सू             75
अटल टनल     70
कोकसर         70 
सोलंगनाला     40

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग     -2.6
कल्पा     -1.0
मनाली     0.2
कुफरी     1.4
डलहौजी     2.8
धर्मशाला     3.4
शिमला     4.5 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें