फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग समेत चोटियों पर हिमपात, कल से हिमाचल में येलो अलर्ट

Mon, 22 Feb 2021 07:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
बर्फ से ढका लाहौल का एक गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 हिमाचल प्रदेश में करीब दो सप्ताह तक धूप खिलने के बाद सोमवार को मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग, कुल्लू और लाहौल की चोटियों पर हिमपात हुआ है जबकि मनाली में बूंदाबांदी हुई है। हिमपात वाले इलाकों में हिमखंड गिरने की आशंका को लेकर प्रशासन और लोगों को अलर्ट किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल स्पीति में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 24 से 26 फरवरी तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने के आसार हैं। इस दौरान ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अंधड़, ओलावृष्टि और भारी बारिश जबकि अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 फरवरी तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन



हिमखंड गिरने का खतरा
उधर, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के साथ मनाली व कुल्लू के बर्फीले इलाकों में हिमखंड गिरने का खतरा बना हुआ है। सासे ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की है। मौसम के बदलते रुख को देखते हुए एचआरटीसी कुल्लू ने भी अपने चालकों-परिचालकों को मौसम की स्थिति देखते हुए बसों का संचालन करने को कहा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र ने फिर से बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों और लोगों को संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए 1077 पर काल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें