फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बर्फबारी पूर्वानुमान से होटलों में बढ़ने लगी एडवांस बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन कारोबारियों की भी बढ़ीं उम्मीदें
विज्ञापन

विभाग ने 23 से मौसम खराब होने की जताई है संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद शहर के होटलों में एडवांस बुकिंग बढ़ना शुरू हो गई है। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारी उत्साहित हैं। अभी होटलों में आक्यूपेंसी 20 फीसदी है। इसके अलावा सैलानी कमरों के लिए एडवांस बुकिंग भी करवा रहे हैं। विभाग ने 23 से मौसम खराब होने की संभावना जताई है।

बीते दो हफ्ते से अपेक्षाकृत सुस्त चल रहे पर्यटन व्यवसाय को इस पूर्वानुमान से नई संजीवनी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। होटल कारोबारियों का कहना है कि कुछ दिनों में ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म और सीधे फोन कॉल के माध्यम से कमरों की पूछताछ में हल्की बढ़ोतरी हुई है। दूसरी ओर इस वीकेंड पर दो छुट्टियों का पैकेज भी बन रहा है, ऐसे में आने वाले दिनों में और ज्यादा बुकिंग बढ़ने की उम्मीद है। मालरोड, कुफरी, नारकंडा और फागू जैसे इलाकों में स्थित होटलों में बर्फबारी की संभावना के चलते अच्छी ऑक्यूपेंसी की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

लोअर बाजार के कारोबारियों का कहना है कि इन दिनों तो शहर खाली हो गया है स्कूलों में छुट्टियों के चलते अधिकतर लोग घर चले गए हैं और बर्फबारी न होने से सैलानी भी शिमला का रुख नहीं कर रहे हैं जिसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। इस वीकेंड पर यदि बर्फबारी होती है तो कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि बीते दो हफ्तों से होटल पूरी तरह खाली चल रहे हैं। इस वीकेंड पर दो छुट्टियों के चलते थोड़ी उम्मीद बढ़ी है, अब ऑक्यूपेंसी बढ़ने के लिए केवल बर्फबारी का ही इंतजार है।
विज्ञापन




ट्रेनों में 31 जनवरी तक लंबी वेटिंग
वीकेंड पर दो छुट्टियों के चलते बाहरी राज्यों से सैलानियों ने रेल मार्ग के माध्यम से शिमला का रुख करना शुरू कर दिया है। 31 जनवरी तक सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर इन दिनों छह ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। 31 जनवरी के लिए कालका-डीलक्स एक्सप्रेस 52451 में 18, हिमालयन क्वीन 52455 में 26, कालका-शिमला एक्सप्रेस 52459 में 12, कालका शिमला एक्सप्रेस 52457 में 6, कालका-शिमला एक्सप्रेस 52453 में 20 और कालका-शिमला स्पेशल 04503 में 14 की वेटिंग चल रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेनों में सीटों की सीमित संख्या के कारण वेटिंग सूची तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें