फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कई इलाकों में तूफान से तबाही, रोहतांग पर ताजा बर्फबारी

Sat, 27 May 2017 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मई महीने के आखिर में हिमाचल के मौसम में ठंडक बनी हुई है। शुक्रवार को रोहतांग सहित प्रदेश की कई ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि राजधानी शिमला में करीब डेढ़ घंटे भारी बारिश हुई और अंधड़ चला।
विज्ञापन


मौसम में आए बदलाव से कई जगह नुकसान हुआ है। पेड़ गिरने से बिजली की सप्लाई भी प्रदेश में कई जगह प्रभावित हुई है। शुक्रवार दोपहर रोहतांग समेत मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे।

पहाड़ों पर बर्फ के फाहे गिरने तथा निचले इलाकों में झमाझम बारिश से कुल्लू घाटी का मौसम ठंडा हो गया है। चंबा में मौसम खराब होने की वजह से रौणकी धार में बिजली गिरने से सौ भेड़-बकरियों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


तीस के करीब भेड़-बकरियां बुरी तरह घायल हैं। जिला प्रशासन ने मौके के लिए टीम भेज दी है। राजधानी शिमला में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। 

अचानक बदला मौसम, तूफान के ओलावृष्टि से नुकसान

शुक्रवार सुबह से दोपहर तक शहर में धूप खिली रही। शाम करीब चार बजे के बाद अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। सोलन में शाम करीब पांच बजे बारिश शुरू हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

बारिश के बाद शाम के समय मौसम खुशनुमा हो गया। बिलासपुर और रामपुर के कई क्षेत्रों में भी शुक्रवार को बारिश रिकॉर्ड की गई ।धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ उपमंडल के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलने के साथ ओले भी गिरे हैं।

तेज हवाएं चलने से कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं, वहीं कई स्थानों पर बिजली भी गुल है। मंडी जिले में शुक्रवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि से नकदी फसलों को खासा नुकसान हुआ है।
 
ओलावृष्टि से सराजघाटी में सेब की लगभग 70 फीसदी फसल खत्म हो गई है। वहीं, बल्हघाटी में ओलावृष्टि और तूफान से टमाटर की फसल को भारी नुकसान हुआ है। करसोग उपमंडल के पांगणा सहित कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है।

उधर, मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि मानसून के केरल पहुंचने से पहले पहाड़ी इलाकों में हवा के दबाव के चलते हल्की बर्फबारी और बारिश सामान्य बात है। 
विज्ञापन

ऊना में नहीं मिली राहत, शिमला में झमाझम बारिश

ऊना में चिंतपूर्णी क्षेत्र में हल्की बारिश हुई है। बाकी कहीं भी बारिश नहीं हुई है। पूरे जिला में हल्के बादल छाए रहे। जिला मुख्यालय में गर्मी से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकार्ड किया गया।

शिमला में अधिकतम तापमान 26.9, धर्मशाला में 31.4, सोलन में 32.0, नाहन में 36.1, कांगड़ा में 38.1, भुंतर में 34.5, सुंदरनगर में 36.8 और कल्पा मं 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में एक जून तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें