फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बदलने वाला है मौसम, इस दिन से बर्फबारी के आसार

Sat, 20 Jan 2018 10:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में 23 जनवरी को बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 24 को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी होने की संभावना जताई है, जबकि अन्य क्षेत्रों में 24 से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। 

Trending Videos
विज्ञापन

प्रमुख शहरों के तापमान में आया ये बदलाव

शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 19.2, सुंदरनगर 22.7, भुंतर 22.4, धर्मशाला 17.2, ऊना 27.0, नाहन 20.8, सोलन 22.0, कांगड़ा 23.1, बिलासपुर 21.8, हमीरपुर 23.7, चंबा 21.5, डलहौजी 11.5 और कल्पा में 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उधर, वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.7, कल्पा में माइनस 1.0, मनाली में माइनस 0.4, भुंतर में 0.0, सुंदरनगर में 0.7, बिलासपुर में 2.4, चंबा में 2.0, शिमला में 6.7, धर्मशाला में 7.4 और ऊना में 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें