फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन से बर्फबारी और बारिश के आसार

Wed, 16 Jan 2019 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे सर्द माने जाने वाले शिमला की रातें ऊना, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा और सोलन से ज्यादा गरम हैं। सोमवार रात को शिमला का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि ऊना में 1.7, कांगड़ा में 2.4, हमीरपुर में 1.9, मंडी में 0.3 और सोलन में 0.5 न्यूनतम पारा रहा।

विज्ञापन


केलांग सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान -8, मनाली में -6, कल्पा में -2.6, भुंतर में -0.8, कुफरी में शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 17 और 18 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

21 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

19 से फिर मौसम बिगड़ेगा। 21 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में 19 से बदलाव आएगा। मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

शिमला में अधिकतम तापमान 15.5, सुंदरनगर में 20.4, भुंतर में 16.6, धर्मशाला में 13.6, ऊना में 22.3, सोलन में 19.5, कांगड़ा में 20.7, बिलासपुर में 19.8, हमीरपुर में 19.5, चंबा में 18.5, डलहौजी में 11.7 और कल्पा में 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

बर्फबारी के बाद राज्य में अब भी कुल 86 सड़कें बंद

 राज्य भर में बर्फबारी के बाद मंगलवार को 86 सड़कें अब भी बंद हैं। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग ने 32 सड़कों को खोल दिया है। लोक निर्माण विभाग के आंकड़ों के अनुसार शिमला जोन में 16, मंडी जोन में 43 और कांगड़ा जोन में 25 सड़कें बंद हैं।

मंगलवार को शिमला जोन में 10, मंडी जोन में 8 और कांगड़ा जोन में 13 सड़कें खोली गई हैं।  सडकें बंद होने के कारण बर्फबारी वाले इलाकों में जगह-जगह कई बसें फंसी हुई हैं। 
विज्ञापन

एनएच बहाली के लिए लगेगा एक हफ्ता

बाह्य सराज की 58 पंचायतों की जनता को सड़क बहाल होने के लिए अभी लगभग एक हफ्ते का इंतजार करना होगा। भारी बर्फबारी के चलते एनएच अथॉरिटी को नेशनल हाईवे-305 से करीब 15 किलोमीटर तक बर्फ हटाना पड़ेगी। 
 
एनएच अथॉरिटी ने बंजार की तरफ से घियागी और बाह्य सराज आनी की ओर से खनाग से मशीनरी की तैनाती कर बर्फ हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। जलोड़ा दर्रा में करीब दो फीट बर्फबारी होने से लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।

मंगलवार को भी कई लोगों ने मीलों तक पैदल सफर किया। मौसम खुलने से घाटी की संवेदनशील जगहों पर हिमखंड गिरने का खतरा बढ़ गया है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने पर्यटकों व आम लोगों को खतरे वाली जगहों की ओर न जाने की हिदायत दी है।

पिछले दिनों मनाली के अंजली महादेव के पास अचानक पहाड़ी से हिमखंड गिरने से दो पर्यटक घायल हो गए थे। उधर, एनएच अथॉरिटी के सहायक अभियंता सुनील गुप्ता ने कहा कि बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।

मौसम ने साथ दिया तो जल्द ही जलोड़ी दर्रा वाहनों के लिए खुल जाएगा। एनएच के सुपरवाइजर यशवर ठाकुर ने कहा कि घियागी से बर्फ हटाने का काम स्नो कट्टर से आरंभ कर दिया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें