फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और बर्फबारी से थम गया हिमाचल

Tue, 13 May 2014 11:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिल्स क्वीन शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मंगलवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, ऊंचाई वाले स्थानों पर रुक रुक कर बर्फबारी हो रही है। बारिश के चलते कई स्थानों पर भू स्खलन से सड़कें बंद हो गई है। वहीं, लाहौल स्पीति व किन्नौर के कई सड़कमार्ग भी बर्फबारी के चलते बाधित हो गए हैं।
विज्ञापन


चंबा, लाहौल स्पीति और सिरमौर के चूड़धार में सोमवार से ही हल्की बर्फबारी हो रही है। इससे पूरे प्रदेश में तापमान लुढ़क गया है। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को मई के महीने में भी गरम कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ा है।

वहीं, शिमला और इसके आसपास के इलाकों में भी सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह 11 बजे तक यहां करीब 8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है।
विज्ञापन


वहीं, यहां का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मई में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहता है। मासम विभाग का कहना है कि अगले एक दो दिन यहां हल्की बारिश जारी रह सकती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें