हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंडक ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रही। देर शाम को शिमला सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओलवृष्टि हुई।
पहाड़ों में हल्की बर्फबारी की सूचना है। कुल्लू के रोहतांग, चूढ़धार, श्रीखंड महादेव की पहाड़ियों में आधा फुट तक हिमपात होने की सूचना है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रहेगी।
शिमला में देर शाम ओले गिरने से तापमान में 2 से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आए बदलाव कारण शिमला सहित 6 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है।