फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी ने रोका रोहतांग का बर्फ हटाओ अभियान

Fri, 27 Mar 2020 05:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मनाली/कोकसर लाहौल-स्पीति
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

शुक्रवार को रोहतांग दर्रा सहित जनजातीय क्षेत्रों में सुबह से लगातार बर्फबारी का दौर जारी रहा। शुक्रवार तड़के सुबह पांच बजे से रोहतांग दर्रा के साथ-साथ लाहौल-स्पीति के रिहायशी इलाके बर्फ से लकदक हो गए। घाटी के ग्रामीण क्षेत्र कोकसर, सिस्सू, दारचा, गोंधला, तांदी और जिला मुख्यालय केलांग में 12 घंटों से बर्फबारी का दौर जारी रहा।

विज्ञापन


गोंपाथांग निवासी अनिल शाशनी ने बताया कि सिस्सू और इसके आसपास शाशिन, रोपसंग, तोदचे, खांगसर और शूलिंग में शाम पांच बजे तक करीब एक फीट ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। वहीं, शाम को बर्फीली हवाओं का सिलसिला भी शुरू हो गया। बचाव चौकी कोकसर के सदस्य बीर सिंह ने बताया कि रोहतांग दर्रा समेत पूरी लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी हुई है।

वहीं, तोदघाटी में भी शुक्रवार की सुबह से हिमपात की सूचना है। जिस्पा, योचे, गेमुर और क्वारिंग गांव सहित पालमो, छीका, रारिक, रंगयोग, बरयोग में भी बर्फ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारालाचा, कुंजुम, शिगरी और सीबी रेंज में भी शुक्रवार सुबह से भारी बर्फबारी का दौर जारी है।
विज्ञापन


ताजा हिमपात से घाटी में तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीआरओ का रोहतांग मिशन के कार्य को झटका लगा है और घाटी के भीतर लोनिवि को भी संपर्क मार्ग बहाली में ब्रेक लग गई है। उन्होंने कहा कि घाटी में बिजली, पानी और दूरसंचार सेवाएं बहाल हैं। उधर, मनाली समेत निचले इलाकों में सुबह से बारिश होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें