फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: इस जिले में एक दिन में पांच बार आया भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Fri, 27 Mar 2020 05:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के चंबा जिले में शुक्रवार को पांच बार भूकंप आया। भूकंप के झटके कांगड़ा और और कुल्लू के मनाली में भी महसूस किए गए। पहला झटका शाम करीब 4 बजकर 31 मिनट पर महसूस हुआ। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 आंकी गई। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। इसके बाद पांच बजकर 11  मिनट पर फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन


भूकंप की तीव्रता  रिक्टर पैमाने पर 3.6 आंकी गई। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर पांच किमी गहराई पर था। इसके बाद शाम पांच बजकर 17 मिनटर पर फिर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किमी गहराई पर था। इसके बाद शाम पांच बजकर 45 मिनट पर फिर 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। शाम छह बजकर 49 मिनट पर चंबा में फिर भूकंप आया। 3.8 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किमी गहराई पर रहा।  भूकंप के झटकों से लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकले। हालांकि, भूकंप के किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने भूकंप की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें