हिमाचल का सेब अब आनलाइन खरीदा जा सकेगा। जल्द ही देश-दुनिया के ग्राहक इसे स्नैपडील और फ्लिपकार्ट पर आर्डर देकर अपने घर पर मंगवा सकेंगे।
प्रदेश सरकार के उपक्रम हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं विधायन निगम (एचपीएमसी) ने सेब समेत अन्य फलों खुमानी, आडू, नाशपाती, प्लम को आनलाइन बेचने की तैयारी कर ली है। इसके लिए निगम एक वेब पोर्टल तैयार करेगा।
इसे सभी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स कंपनियों से आनलाइन जोड़ा जाएगा। इसके अलावा एचपीएमसी के हिमाचल से बाहर विभिन्न राज्यों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बंगलुरु के ऑफिस भी आनलाइन सुविधा से जुड़ जाएंगे।