फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 को यहां आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

Sun, 05 Apr 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन एवं शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी आगामी 10 अप्रैल को ऊना के सलोह में आएंगी। उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। उद्योग मंत्री मुकेश अगिभनहोत्री ने कहा कि ने कहा कि सलोह को 122 करोड़ की ट्रिपल आईटी के अलावा केंद्रीय विद्यालय मिलना हरोली हलके के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय में पिछले कल से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल को केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास करने के लिए आ रही केन्द्रीय मंत्री का यहां स्वागत किया जाएगा। उन्होंने सलोह में तैयारियों का जायजा लिया। उद्योग मंत्री ने कहा कि हरोली हलके को दो सालों में विकास के ढेरों तोहफे मिले हैं।

हरोली में सचिवालय के निर्माण के लिए 5 करोड़ की पहली किस्त आ गई है। सिविल अस्पताल का निर्माण कार्य आगे बढ़ाने के लिए 3 करोड़ स्वीकृत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हरोली हलके सहित समूचे जिला में नशे के खिलाफ मुहिम तेज करने के पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए हैं और नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्ति चाहे किसी भी पार्टी का क्यों न हो, उसके खिलाफ पुलिस को ठोस कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन


कई षडयंत्रकारी ताकतें सक्रिय
मुकेश अगिभनहोत्री ने कहा कि जैसे-जैसे हरोली का नाम आगे बढ़ रहा है, विकास बर्दाश्त न करने वाली षडयंत्रकारी ताकतें व साजिशें रचने वाले सक्रिय हो गए हैं, लेकिन वह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हरोली में विकास व गरीब की सेवा का एजेंडा नहीं थमेगा और इसे पूरी ताकत से आगे बढ़ाया जाता रहेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें