हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए पंजीकरण के बाद स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया बंद नहीं करेगी। यानी स्लॉट बुक करने ही होंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यद्यपि केंद्र सरकार ने 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए ऑनसाइट पंजीकरण और अप्वाइंटमेंट की सिफारिश की है, लेकिन केंद्र ने इसका निर्णय राज्य सरकारों पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने टीकाकरण स्थलों पर भीड़ और असुविधा से बचने के लिए युवाओं से आग्रह किया कि वे कोविन एप पर अपना पंजीकरण करवाएं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वैक्सीन लगाने के लिए जिसे बुलाएंगे, उसे संदेश आएगा और उन्हीं को ही वैक्सीनेशन सेंटर में आना होगा।