फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: 400 खिलाड़ियों ने एक दिन में छह हजार घर किए सैनिटाइज, पेश की मिसाल

Tue, 25 May 2021 08:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)

सार

एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर के खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर के नेतृत्व में सैनिटाइजेशन कार्यक्रम में विभिन्न गांवों को सैनिटाइज किया जा रहा है। प्रत्येक खिलाड़ी को 15 से अधिक संक्रमित परिवार के घरों को सैनिटाइज करने का जिम्मा सौंपा गया था।
विज्ञापन
400 खिलाड़ियों ने एक दिन में छह हजार घर सैनिटाइज किए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मंडी जिले में खिलाड़ियों ने मानवता की मिसाल पेश की है। एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर के 400 खिलाड़ियों ने एक दिन में 6000 घरों को सैनिटाइज कर दिया। इसके लिए खिलाड़ियों ने सात घंटे अभियान चलाया। खिलाड़ियों की विभिन्न टीमों ने मंडी जिले के सरकाघाट, धर्मपुर, संधोल, मंडप, कोटली, चौंतड़ा और जोगिंद्रनगर में घरों को सैनिटाइज किया। खिलाड़ियों के इस मानवता के कार्य की प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों ने भी खूब प्रशंसा की।

विज्ञापन



सैनिटाइजेशन अभियान में राष्ट्रीय स्तर पर धाक जमाने वाली धाविका तमन्ना, अंजना, शालू और धावक प्रवीण, राहुल, रोहित विशेष रूप से शामिल रहे। मंगलवार सुबह दस बजे से देर शाम पांच बजे तक जारी सैनिटाइजेशन के इस अभियान की मानीटरिंग ऑनलाइन की गई। खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर के नेतृत्व में चलाए गए सैनिटाइजेशन कार्यक्रम के तहत जिले भर के चिह्नित क्षेत्रों के हर गांव में संक्रमित परिवारों के घरों को सबसे अधिक तवज्जो दी गई।

इसके अलावा सार्वजनिक कार्यालयों को भी सैनिटाइज किया गया। प्रत्येक खिलाड़ी को 15 से अधिक संक्रमित परिवारों के घरों को सैनिटाइज करने का जिम्मा सौंपा गया था। सैनिटाइज डे पर जिले भर में जारी रहे इस अभियान की सराहना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी की गई। स्वयं एसडीएम अमित मेहरा ने एथलेटिक सेंटर के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें वीडियो कॉलिंग के माध्यम से प्रोत्साहित किया। 
विज्ञापन


सैनिटाइज डे पर एथलेटिक सेंटर के चार सौ खिलाड़ियों ने एक दिन में 6 हजार घरों को सैनिटाइज कर रिकॉर्ड कायम किया है। प्रत्येक खिलाड़ी को 15 से अधिक घरों को सैनिटाइज करने का दायित्व सौंपा गया था। 
विज्ञापन

-गोपाल ठाकुर, खेल प्रशिक्षक, एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें