अब इनकी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। भारत कौशल निगम के तहत उत्तीर्ण छात्र जयपुर में होने वाले नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जबकि इंटरनेशनल प्रतियोगिता रूस में होगी।
उन्होंने कहा कि अगर इंटरनेशनल प्रतियोगिता में हिमाचल का अभ्यर्थी पास होता है तो उसे सरकारी नौकरी दिए जाने पर भी विचार किया जा सकता है। कौशल विकास निगम के एमडी राजेश शर्मा ने कहा कि हिमाचल में कौशल विकास निगम सितंबर, 2015 से शुरू हुआ है। छात्रों को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
- टूरिज्म हॉस्पिटेलिटी चयनित कौशल प्रतियोगिता 21 अप्रैल को एपीजी यूनिवर्सिटी शिमला में होगी
- ब्यूटी एंड वेलनेस चयनित कौशल प्रतियोगिता 21 अप्रैल को आईटीआई सोलन में होगी
- आईटी से संबंधित चयनित कौशल प्रतियोगिता 27 अप्रैल को सुंदरनगर और 26 को पॉल टेक्निकल हमीरपुर में होगी
- प्लास्टिक डाई इंजीनियरिंग कौशल प्रतियोगिता 27 अप्रैल को सीआईपीईटी बद्दी सोलन में होगी
- फैशन टेक्नालाजी प्रतियोगिता एनआईएफटी कांगड़ा में 28 अप्रैल को होगी।