फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहमान बनकर घर में ठहरे युवक ने किया छह साल की मासूम से रेप

Mon, 27 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़/ बददी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के साथ घर पर मेहमान बनकर रहने आए एक युवक ने छह साल की मासूम से दरिंदगी कर डाली। पिता के घर पहुंचने पर बच्ची ने आपबीती बताई जिसके बाद आरोपी युवक को पकड़ा जा सका। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन का है। 
विज्ञापन


यहां एक सप्ताह के भीतर छह साल की बच्ची से दुराचार का दूसरा बड़ा मामला सामने आया है। महिला पुलिस थाना बददी ने पिता की शिकायत पर धारा 376 व पोक्सो एक्ट की धारा चार के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी राम किशोर उम्र 19 को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

इससे पहले बददी के जुड़ी में सात साल की प्रवासी मासूम के साथ दुराचार कर हत्या करने का मामला भी सामने आ चुका है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक शिकायतकर्ता पिता के साथ न्यू नालागढ़ स्थित झुग्गी में रहने आया था।
विज्ञापन
Trending Videos

पिता ने रहने के लिए दिया घर, युवक ने की दरिंदगी

पुलिस के अनुसार आरोपी यहां 15 दिन पहले ही रहने के लिए आया था। आरोपी शिकायतकर्ता के गांव से ही संबंध रखता है और काम की तालाश में औद्योगिक क्षेत्र में आया था। यहां यह कुछ दिन के लिए मेहमान बनकर पीड़ित के घर पर रह रहा था।

शाम के समय जब पिता अपनी झुग्गी में पहुंचा तो छह साल की मासूम रो रही थी। पिता के पूछने पर बच्ची ने दर्द की शिकायत की। इस पर पिता ने अपनी साली से बच्ची को देखने के लिए कहा। महिला ने बताया कि बच्ची के साथ गलत कार्य किया गया है।
विज्ञापन

आरोपी ने मुंह दबाकर की जबरदस्ती

पिता द्वारा बच्ची को पूछने पर उसने बताया कि आरोपी राम किशोर ने उसका मुंह बंद कर कुछ गलत किया है। एसपी बददी बशेर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी राम किशोर को शिकायत दर्ज करने के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। बच्ची की मेडिकल जांच के लिए जोनल अस्पताल सोलन भेजा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें