हिम ऊर्जा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूपाली ठाकुर ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए ग्रिड से जुड़े सोलर रूफ टॉप पावर प्लांट की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को एक किलोवाट से तीन किलोवाट तक रूफ टॉप पावर प्लांट लगाने के लिए कुल 50 हजार रुपये प्रति किलोवाट देने होंगे।
हिमाचल प्रदेश में ग्रिड से जुड़ा सोलर रूफ टॉप पावर प्लांट लगाने पर अब घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति किलोवाट छह हजार रुपये सब्सिडी मिलेगी। प्रदेश सरकार ने दो हजार रुपये सब्सिडी राशि बढ़ा दी है। सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी देय नहीं होगी। हिम ऊर्जा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूपाली ठाकुर ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए ग्रिड से जुड़े सोलर रूफ टॉप पावर प्लांट की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को एक किलोवाट से तीन किलोवाट तक रूफ टॉप पावर प्लांट लगाने के लिए कुल 50 हजार रुपये प्रति किलोवाट देने होंगे। तीन से 10 किलोवाट तक कुल 48,600 रुपये प्रति किलोवाट चुकाने होंगे।
विज्ञापन
नेट मीटरिंग का खर्च अलग से देय नहीं होगा। इसे कुल मूल्य में सम्मिलित किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से प्रदेश के लिए ग्रिड से जुड़े सोलर रूफ टॉप पावर प्लांट के लिए 10 मेगावाट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे जनवरी 2024 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं को एक किलोवाट से तीन किलोवाट तक 40 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। 3 किलोवाट से ऊपर 10 किलोवाट तक 20 प्रतिशत अनुदान भी घरेलू उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है।