फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार गरीब परिवारों को दिए बिजली कनेक्शन : सीएम जयराम

Tue, 21 Aug 2018 07:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की गतिशील नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राज्य की विकासात्मक संबंधी आवश्यकताओं के प्रति उदार है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक

विज्ञापन


वर्ग के कल्याण और राज्य के हर क्षेत्र के विकास सुनिश्चित बनाना है विशेषकर उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो विभिन्न कारणों से अब तक विकास की दृष्टि से उपेक्षित रहे हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को शिमला में केंद्रीय प्रायोजित कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। जयराम ने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत राज्य के बीपीएल और गरीब परिवारों को 6101 बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

उज्ज्वला योजना में 10 करोड़ एलपीजी के कनेक्शन प्रदान किए

केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना में 10 करोड़ एलपीजी के कनेक्शन प्रदान किए हैं, जिनमें गरीब महिलाओं को निशुल्क प्रदान चार करोड़ कनेक्शन भी शामिल हैं। इससे महिलाओं को रसोई घर से निकलने वाले धुएं से निजात मिल सके।

राज्य सरकार ने इस योजना से वंचित महिलाओं को गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना भी शुरू की है। जयराम ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण-शहरी आवास योजना के तहत 1800 घरों का निर्माण किया गया है।राज्य के गरीब परिवारों के लिए घरों की मरम्मत के लिए मदद दी जा रही है।

गांव में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए 7385 घरों का निर्माण करने के लिए लक्ष्य हैं, जिनमें से 4522 घरों का निर्माण किया जा चुका है और शेष घरों का निर्माण प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में एम्स के निर्माण के लिए 681 बीघा भूमि हस्तांतरित की गई है। 
विज्ञापन

एम्स के लिए 666 बीघा भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण के लिए जल्द ही 666 बीघा भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी। एम्स का निर्माण पूरा होने पर राज्य के लोगों को अपने घर-द्वार के नजदीक विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा, रामसुभग सिंह, तरुण कपूर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू, प्रधान सचिव ओंकार

शर्मा, सचिव सामान्य प्रशासन आरएन बत्ता, आर्थिक सलाहकार प्रदीप चौहान, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक मदन चौहान, पर्यटन निदेशक राकेश कंवर, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क अनुपम कश्यप समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें