फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cotton Candy: सोलन में कॉटन कैंडी के छह सैंपल फेल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने विक्रेताओं को भेजा नोटिस

Fri, 15 Mar 2024 10:43 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

प्रदेश के सोलन शहर में बिकने वाली कॉटन कैंडी में हानिकारक केमिकल पाया गया है। शहर से भरे गए कॉटन कैंडी के छह नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। 
विज्ञापन
कॉटन कैंडी(सांकेतिक) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर में बिकने वाली कॉटन कैंडी में हानिकारक केमिकल पाया गया है। शहर से भरे गए कॉटन कैंडी के छह नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। 20 फरवरी को शहर से सात सैंपल भरे गए थे, जिन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा गया था। रिपोर्ट में पाया गया कि कैंडी में रोडामाइन-बी केमिकल है, जिससे कैंसर हो सकता है। नगर निगम के खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित विक्रेताओं को नोटिस भेज दिए हैं। 30 दिन में इसका जवाब मांगा है।

विज्ञापन


गौर रहे कि सोलन शहर से 20 फरवरी को नगर निगम के खाद्य सुरक्षा विभाग ने पिंक, ऑरेंज, पर्पल, यलो, सी ग्रीन, व्हाइट और ग्रीन-पर्पल मिक्स कॉटन कैंडी के सैंपल भरे थे। यह सैंपल शक के आधार पर भरा गया था। सूचना थी कि कॉटन कैंडी को गुलाबी रंग देने के लिए रोडामाइन-बी का इस्तेमाल किया जाता है। यह केमिकल सेहत के लिए हानिकारक होता है। वहीं रोडामाइन-बी का इस्तेमाल खाने की वस्तुओं में करना प्रतिबंधित है। शहर में कॉटन कैंडी बेचने वाला व्यक्ति प्रवासी है।

पुडुचेरी सरकार लगा चुकी प्रतिबंधकॉटन कैंडी के मामले में पुडुचेरी सरकार इस पर प्रतिबंध लगा चुकी है। दरअसल वहां लिए गए सैंपलों की जांच में पाया गया कि गुलाबी रंग की कॉटन कैंडी में रोडोमाइन-बी केमिकल है। जबकि नीली रंग की कैंडी में रोडोमाइन-बी के साथ एक और अज्ञात रसायन मिलाया गया। सैंपल फेल होने पर सरकार ने इस पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया।

कॉटन कैंडी के सैंपल फेल हो गए हैं। संबंधित विक्रेताओं को नोटिस भेज दिया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है। शहर में फिलहाल कॉटन कैंडी बेचने वालों पर नजर रखी जा रही है। -डॉ. अतुल कैस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें