फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

chess world record: छह खिलाड़ियों ने लगातार 57 घंटे शतरंज खेल बनाया नया विश्व कीर्तिमान

Tue, 14 Jun 2022 11:38 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर)

सार

छह खिलाड़ियों ने लगातार 57 घंटे तक शतरंज खेलकर नया विश्व कीर्तिमान बनाया है। यह खेल अब भी जारी है। खिलाड़ी 72 घंटे खेलकर इस कीर्तिमान को नई ऊंचाई तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
57 घंटे शतरंज खेल बनाया नया विश्व कीर्तिमान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 32 किलोमीटर दूर ठियोग में शिमला जिला के छह खिलाड़ियों ने लगातार 57 घंटे तक शतरंज खेलकर नया विश्व कीर्तिमान बनाया है। यह खेल अब भी जारी है। खिलाड़ी 72 घंटे खेलकर इस कीर्तिमान को नई ऊंचाई तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक 56 घंटे तक खेलने के लिए यह खिताब नार्वे के नाम था। हिल्स इंटरनेशनल होटल में यह खेल वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन के अधिकारी जसबीर सिंह की निगरानी में चल रहा है। प्रदेश शतरंज संघ के कार्यकारी अधिकारी रोमित वर्मा ने बताया कि रोहडू़ के चेस खिलाड़ी हितेश आजाद, विक्की आजाद, ठियोग के संजीव वेक्टा, अक्षय शोष्टा, अनिल शोष्टा और शिमला के दिलीप सिंह 57 घंटों से लगातार शतरंज की बिसात पर चालें दर्ज करवा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि आधिकारिक रूप से दर्ज की गई है। यह रिकॉर्ड खेल के तीन विभिन्न प्रारूपों बुलेट, बिल्ड्ज और रैपिड में बनाया गया है। संजीव वेक्टा और हितेश आजाद ने 350, अनिल शोष्टा और विक्की आजाद ने 150 और अक्षय शोष्टा और दलीप सिंह के मध्य 600 गेम खेली गई हैं। इस खेल का लाइव प्रसारण डॉट फॉलो चेस की साइट पर किया जा रहा है। शतरंज संघ जिला शिमला के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर, प्रदेश संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीता राम शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एनएस गुलेरिया ने खिलाड़ियों और आयोजकों को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें