फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सड़क हादसे, 6 लोगों ने गंवाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में छह लोगों की जान चली गई। शिमला जिले के कोटखाई के तहत हिमरी-हुल्ली सड़क पर आल्टो कार 120 फीट खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जनोटी गांव निवासी अशोक कुमार (26) आल्टो कार में हुल्ली की ओर आ रहा था। हुल्ली मोड़ पर कार एचपी 09 सी 2985 करीब 120 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन


कार में चालक के साथ नेपाली मूल की 17 साल की युवती नीम बैठी थी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोटखाई अस्पताल पहुंचाया। नायब तहसीलदार सोहन सिंह सारटा ने मृतक के परिजनों को बीस हजार रुपये की फौरी राहत दी है। कोटखाई के थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा प्राथमिक जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही माना जा रहा है।

पिकअप गिरी एक की मौत

किन्नौर जिले के तहत पवारी-रिकांगपिओ संपर्कमार्ग पर एक पिकअप अनियंत्रित हो कर सड़क से सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक एवं मालिक तेज राम शर्मा पुत्र पदम चंद (62)निवासी नरगोटी शोघी की मौत हो गई। वाहन में सवार अनिल कुमार पुत्र रंजीत सिंह देहरा कांगड़ा निवासी और आईटीबीपी रिकांगपिओं में तैनात सब इंस्पेक्टर चतर सिंह घायल हो गए हैं। पिकअप एचपी 63-1819 शोघी से रिकांगपिओ के लिए चिकन ले कर आ रही थी।

पवारी-रिकांगपिओ संपर्क मार्ग पर गाड़ी दुघर्टनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही रिकांगपिओ सदर से पुलिस बल और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को क्षेत्रीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां उन का उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक किन्नौर राहुलनाथ ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर दुर्घटना की छानबीन की जा रही हैं।

स्कूटर खाई में गिरा, एक की मौत

चंबा जिले के तहत चंबा-सिल्लाघ्राट मार्ग पर हुए हादसे में स्कूटर चालक पवन कुमार की मौत हो गई। पवन शादी समारोह से वापस लौट रहा था। मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र बलदेव राज गांव मंजीर तहसील सलूणी के रूप में हुई है। स्कूटर पर दो लोग सवार थे हालांकि दूसरे व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है।

दोनों शादी समारोह में जा रहे थे कि अचानक रास्ते में स्कूटर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल पवन कुमार को एंबुलेंस से चंबा अस्पताल लाया गया लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामकमल ने पवन कुमार के मरने की पुष्टि की है।

बिजली गिरने से महिला की मौत

रोहड़ू। क्वार के धंदरवाड़ी गांव में आसमानी बिजली के गिरने से एक महिला की मौत हुई है। महिला का पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने दाह संस्कार कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धंदरवाड़ी गांव निवासी महिला संजीना देवी गांव के साथ जंगल में पशुओं के लिए चारा लाने निकली थी।

समय पर जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान महिला जंगल में घायल हालात में मिली। गंभीर रूप से घायल महिला को घर पहुंचाया गया। महिला ने घर में दम तोड़ा है। पुलिस ने सूचना के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम के बाद महिला का गांव में दाह संस्कार किया है।
विज्ञापन

भेड़ पालक की पत्थर लगने से मौत

रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के माइला गांव में भेड़ पालक की सिर में पत्थर लगने से मौके पर मौत हुई है। मृतक की पहचान किताब सिंह पुत्र बाला नंद गांव माइला के तौर पर हुई है। पता चला है कि किताब सिंह सुबह घर से भेड़-बकरियां चराने जंगल की ओर निकला था। दिन के समय भेड़-बकरियां जब लोगों के खेतों व बगीचों में पहुंची को उसकी तलाश शुरू हुई।

तलाश के दौरान भेड़पालक जंगल में मृत मिला। उसके सिर में पत्थर से गहरा घाव लगा था। लोगों ने संभावना व्यक्त की है कि पत्थर गिरने के बाद भेड़ पालक के सिर पर लगा जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हुई है। मृतक के शव को गांव पहुंचा कर उसका दाह संस्कार कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें