बीते 15 दिनों में दूसरी बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाकर पेट्रोलियम कंपनियों ने आम आदमी को फिर महंगाई का झटका दिया है। शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 3.13 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।
इससे पहले एक मई को पेट्रोल की कीमतों में 3.96 तथा डीजल के दाम में 2.37 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। नई कीमतें शुक्रवार आधी रात से प्रभावी हो जाएंगी। देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने शुक्रवार को बताया कि बीते साल अगस्त से इस वर्ष फरवरी के बीच पेट्रोलियम की कीमतों में जो कमी हुई थी उसके मुकाबले मात्र दो बार में ही पेट्रोलियम के दामों में करीब एक तिहाई की वृद्धि कर दी गई।