फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस के आगे गिरा पेड़, छह यात्री घायल

Thu, 03 May 2018 01:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अंब के तहत देर रात बॉम्बे पिकनिक स्पॉट के नजदीक एक हरियाणा रोडवेज की बस पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बस एचआर 99- 2665 ऊना की तरफ आ रही थी।

विज्ञापन


 रात करीब साढ़े 12 बजे चल रहे तूफान व आंधी की वजह से एक पेड़ अचानक बस के आगे आ गिरा। जिससे बस में सवार यात्रियों को चोटें पहुंची। बस करनाल से बैजनाथ की तरफ जा रही थी। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर यात्रियों को बाहर निकाला व 108 से अस्पताल पहुंचाया। उधर डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि मामले की जांच जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें