सिरमौर में शिक्षक की ओर से छात्राओं से छेड़छाड़ का दूसरा मामला सामने आया है। पुलिस ने देर शाम छह छात्राओं की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पिछले कुछ ही दिनों में हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में शिक्षक की ओर से छात्राओं से छेड़छाड़ का दूसरा मामला सामने आया है। पुलिस ने देर शाम छह छात्राओं की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली छह छात्राओं ने स्कूल के हिंदी विषय के शिक्षक पर उनके साथ छेड़छाड़ करने और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए हैं।
छात्राओं ने इस संबंध में हिम्मत जुटाकर पहले इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी, उसके बाद मामला पुलिस के सामने लाया गया। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत पुलिस थाना पच्छाद में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक स्कूल की छह छात्राओं ने शिक्षक पर उनके साथ छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले पुलिस थाना राजगढ़ में भी एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके अलावा शिक्षा विभाग ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित भी कर दिया है।