फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त, पूरण चंद को कुल्लू की कमान सौंपी

Thu, 20 Feb 2020 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने तीसरे चरण में छह ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। पूरण चंद को कुल्लू, दुष्यंत ठाकुर बंजार, अमरजीत सिंह बंगा श्रीनैना देवी जी, दयाराम दून, बली राम शर्मा पच्छाद और सुरेंद्र मोहन मेहता को चौपाल ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राठौर ने नवनियुक्त अध्यक्षों से ब्लॉक कार्यकारिणी के साथ-साथ बूथ कार्यकारिणी का जल्द गठन करते हुए इसे अनुमोदन के लिए उनके पास भेजने को कहा है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वीरवार को पहले चरण में 14 नवनियुक्त  ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए राठौर ने कहा कि पार्टी के जो भी दिशा निर्देश ब्लॉकों को जाते हैं, उनका पालन किया जाना चाहिए। राठौर ने कहा कि आगामी 15 दिनों के भीतर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन हो जाना चाहिए। बूथ स्तर की कमेटियां 30 अप्रैल तक बना दी जानी चाहिए।

बूथ स्तर की कमेटियों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिन्हें बाद में पार्टी का परिचय पत्र भी प्रदान किया जाएगा। राठौर ने कहा कि पार्टी सभी ब्लॉकों में जिला स्तर की एक-एक बैठक का आयोजन भी किया करेगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कोई भी पदाधिकारी विशेष तौर पर उपस्थित होगा। ब्लॉक की बैठक में जो भी प्रस्ताव पारित किए जाते हैं, उनकी पूरी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को लिखित तौर पर भेजी जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें