फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू स्कार्पियो ने रौंदे ट्रेनिंग पर आए 6 जवान, दो की हालत गंभीर

Sat, 31 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पावंटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड-हिमाचल की सीमा पर कुलाहल में बुधवार रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने सैनिकों को रौंद दिया। इसमें छह जवान घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद पांवटा से देहरादून अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हादसे के बाद आरोपी स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार आर्मी के 7 जवान अपनी गाड़ी से उतर कर कुलाहल पुल के पास खड़े थे। कुलाहल से लेकर करीब 25 किलोमीटर की प्रशिक्षण दौड़ यहां से शुरू करनी थी।

इसी बीच एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जवानों को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में 30 वर्षीय नरेश, 32 वर्षीय तपेंद्र, 23 वर्षीय भूपेंद्र, 20 वर्षीय विजय कुमार, 21 वर्षीय गुरजीत सिंह व 20 वर्षीय धर्मेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जवानों की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

रात को ही सभी घायल सेना के जवानों को एंबुलेंस से पांवटा साहिब सिविल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को देहरादून अस्पताल ले जाया गया। आधा दर्जन घायलों में से नरेश व तपेंद्र की हालत गंभीर है।

पांवटा साहिब के एसएचओ अशोक चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसा उत्तराखंड सीमा में हुआ है। हादसे की सूचना कुलहाल पुलिस चौकी को दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें