फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: गुप्त सूचना पर घर में दबिश देने पहुंची एसआईयू टीम पर धारदार हथियार से हमला, हेड कांस्टेबल घायल

Sat, 30 Apr 2022 11:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/नेरचौक

सार

चिट्टा तस्कर के घर दबिश देने पहुंचे विशेष जांच यूनिट (एसआईयू) पर आरोपी दो भाइयों ने तेज धारदार हथियार(दराट) से जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस हादसे में  हेड कांस्टेबल को हाथ पर गहरी चोट लगी है। सूचना मिलते ही बल्ह थाना से अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और आरोपियों को गांव के समीप जंगलों से धर दबोचा।
विज्ञापन
विशेष जांच दल पर हमला(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बल्ह थाना के तहत कडयाहूं गांव में गुप्त सूचना के आधार पर चिट्टा तस्कर के घर दबिश देने पहुंचे विशेष जांच यूनिट (एसआईयू) पर आरोपी दो भाइयों ने तेज धारदार हथियार(दराट) से जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस हादसे में  हेड कांस्टेबल को हाथ पर गहरी चोट लगी है। सूचना मिलते ही बल्ह थाना से अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और आरोपियों को गांव के समीप जंगलों से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के घर से आठ ग्राम चिट़्टा भी पकड़ा है। हमलावरों पर हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और  एनडीपीएस एक्ट के तहत बल्ह थाना में दर्ज किया गया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एसएआईयू की टीम पांच सदस्यीय थी। हादसे में घायल हेड कांस्टेबल इस टीम की अगुवाई कर रहे थे। घर में मौजूद धर्मेंद्र और उसके भाई सोहन लाल ने टीम के साथ बहस शुरू कर दी। बात अधिक बढ़ी तो धर्मेंद्र ने दराट लेकर सोहन लाल के साथ पुलिस टीम पर हमला कर दिया। दराट के वार से हेड कांस्टेबल घायल हो गया। सूचना मिलते ही एसएचओ की अगुवाई कमलेश की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और हमलावरों को पकड़ा। घायल को रति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां हेड कांस्टेबल हाथ पर पांच टांके लगे हैं।  दोनों को गिरफ्तार कर मेडिकल करवाया गया है। रविवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें