भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को धमकी भरे ऑडियो संदेश अमेरिका के न्यूयार्क शहर से भेजे गए थे। इन संदेशों को भेजने वाला और कोई नहीं, बल्कि सिख फॉर जस्टिस का संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू ही है। साइबर क्राइम की एसआईटी की ओर से कराई गई जांच में पन्नू की आवाज की पुष्टि हुई है। 56 सेकंड के इस धमकी भरे ऑडियो मैसेज को राज्य में 26 लोगों को भेजा गया था।
15 अगस्त, 2021 से 16 दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को धमकी भरे ऑडियो संदेश अमेरिका के न्यूयार्क शहर से भेजे गए थे। इन संदेशों को भेजने वाला और कोई नहीं, बल्कि सिख फॉर जस्टिस का संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू ही है। साइबर क्राइम की एसआईटी की ओर से कराई गई जांच में पन्नू की आवाज की पुष्टि हुई है। 56 सेकंड के इस धमकी भरे ऑडियो मैसेज को राज्य में 26 लोगों को भेजा गया था।
विज्ञापन
साइबर क्राइम की एसआईटी, केंद्रीय गृह मंत्रालय और सीबीआई के तहत इसे रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के आदेश की औपचारिकताएं शुरू की गई हैं। इंटरपोल ने भी इस मामले से संबंधित डिटेल मांग ली है है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सभी पुख्ता सबूत हैं। आवाज का भी मिलान हो गया है। अब रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो रहा है।