फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कांग्रेस नेता के भाई की हत्या मामले में एक और गिरफ्तार

Mon, 21 Aug 2023 12:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

पुलिस अभी तक इस हत्याकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुकी है। इनमें से दो पुलिस रिमांड पर हैं, जबकि तीसरे को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता बृजराज ठाकुर के बड़े भाई राजेंद्र ठाकुर (58) उर्फ पप्पू की हत्या के आरोप में पुलिस एक युवक को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस टीम ने आरोपी युवक को न्यू चंडीगढ़ के साथ लगते पंजाब से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान नरेश (22) निवासी लोहाणधार, कुपवी, जिला शिमला के रूप में हुई है। वारदात के दिन राजेंद्र ठाकुर की एक चप्पल घटनास्थल से बरामद की था, जबकि दूसरी चप्पल पुलिस को सोलन के एक कार वाशिंग स्टेशन से मिली। यहां पर आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल कार को धुलवाया था।

पुलिस अभी तक इस हत्याकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुकी है। इनमें से दो पुलिस रिमांड पर हैं, जबकि तीसरे को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है। हालांकि हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस गहनता से मामले की छानबीन में जुटी है। गौरतलब है कि राजेंद्र ठाकुर (58) उर्फ पप्पू की 14 अगस्त की रात हत्या कर दी गई। शव देर रात पुलिस ने हरिपुरधार के समीप खरोटी नाले से बरामद किया था। 
विज्ञापन


हत्या के आरोप में पुलिस ने पंजाब से एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसको अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है।  - मुकेश कुमार डडवाल, डीएसपी संगड़ाह 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें