फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: गिरिपार के दो बेटों ने देश सेवा का लिया संकल्प, लेफ्टिनेंट विवेक चौहान व तेजेंद्र ठाकुर ने बढ़ाया मान

Sat, 13 Jun 2026 07:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)।

सार

सिरमाैर जिले के गिरिपार क्षेत्र के विवेक चौहान और लेफ्टिनेंट तेजेंद्र ठाकुर ने आईएमए देहरादून में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में भाग लिया। 
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट विवेक चौहान व तेजेंद्र ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र ने एक बार फिर देश की सेवा में अपनी गौरवशाली परंपरा को दोहराया है। आईएमए देहरादून में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में क्षेत्र के दो वीर सपूतों लेफ्टिनेंट विवेक चौहान और लेफ्टिनेंट तेजेंद्र ठाकुर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामय उपस्थिति में देश सेवा की शपथ ग्रहण की।  उपमंडल शिलाई के कुजनाल गांव के विवेक चौहान सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उन्होंने चार वर्षों के कठिन सैन्य प्रशिक्षण को पूरा कर अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया। लेफ्टिनेंट विवेक चौहान कर्नल जेएस चौहान और मोनिका चौहान के बेटे हैं। उन्होंने तीन वर्ष का प्रशिक्षण नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) और एक वर्ष का प्री-कमीशन प्रशिक्षण इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए) में प्राप्त किया। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन किया गया। विवेक चौहान की सफलता ने क्षेत्र के युवाओं के समक्ष अनुशासन, मेहनत और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इससे पहले वर्ष 2002 में कर्नल जेएस चौहान स्वयं इंडियन मिलिट्री अकादमी की ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर से सेना में अधिकारी बने थे। 24 वर्ष बाद अब उनके बेटे विवेक चौहान ने भी उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सेना में अधिकारी के रूप में कदम रखा है। इस अवसर पर दादी श्चाननो चौहान, भाई रजत चौहान ने अपनी खुशी व्यक्त की है।

विज्ञापन


विज्ञापन

ग्राम भेड़ीवाली सालवाला के लेफ्टिनेंट तेजेंद्र ठाकुर पुत्र अतर ठुंडू का उपलब्धि हासिल करने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटने पर लेफ्टिनेंट तेजेंद्र ठाकुर का भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई की ओर से भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। लेफ्टिनेंट तेजेंद्र के पैतृक गांव भेड़ीवाली में भी ग्रामीणों ने उनके माता-पिता और परिजनों के साथ मिलकर इस खुशी को मनाया। इन दोनों युवाओं का सैन्य अधिकारी बनना गिरिपार क्षेत्र के युवाओं के लिए अनुशासन, कड़ी मेहनत और देशप्रेम का प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है। इस मौके पर लेफ्टिनेंट तेजेंद्र ठाकुर के अलावा उनके चाचा सतपाल ठुंडू और भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र से अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष रामभज धीमान, सचिव ओमप्रकाश, कोषाध्यक्ष इन्द्र सिंह, नरेंद्र ठुंडू, संतराम, हाकम सिंह, स्वर्णजीत, अनिल ठुंडू, जगदीश, तपेंद्र, रोशन, दलीप, सुनील, देवेंद्र नेगी, प्रवेश और प्रताप ठुंडू सहित पैतृक गांव में माता-पिता, रिश्तेदारों और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें