फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने बढ़ाया डेढ़ रुपये प्रति किमी मालभाड़ा

Fri, 13 Jan 2023 09:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

हिमाचल प्रदेश की सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने भी मालभाड़े की दरों में इजाफा कर दिया है। हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और सिरमौर ट्रक यूनियन की संयुक्त बैठक में इसको लेकर फैसला लिया गया। 
विज्ञापन
ट्रक यूनियन(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजल पर वैट में तीन रुपये से ज्यादा बढ़ोतरी का असर अब मालभाड़े पर पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश की सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने भी मालभाड़े की दरों में इजाफा कर दिया है। हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और सिरमौर ट्रक यूनियन की संयुक्त बैठक में इसको लेकर फैसला लिया गया। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने मालभाड़े में डेढ़ रुपये प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की है। ये मालभाड़े की नई दरें सोमवार यानी 16 जनवरी से लागू कर दी जाएंगी। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई प्रधान सतीश गोयल, महासचिव नवीन अग्रवाल और सिरमौर ट्रक यूनियन पांवटा साहिब के प्रधान बलजीत सिंह नागरा, चेयरमैन सोमनाथ शर्मा, उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह, सचिव कुलदीप खुंडूजा, भूपेंद्र सिंह, गुरपाल सिंह, जसमेर सिंह ने बैठक में ये फैसला लिया। 

विज्ञापन


बता दें कि सिरमौर ट्रक यूनियन ऑपरेटर पांवटा साहिब के पास 1350 से अधिक छोटे-बड़े माल वाहक वाहन पंजीकृत हैं। ये ट्रक  पांवटा से पंजाब, हरियाणा, अहमदाबाद, कोलकाता और बंगलूरू समेत देश के विभिन्न राज्यों में प्रतिदिन माल ढुलाई के लिए आते-जाते हैं। चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई प्रधान सतीश गोयल व सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन प्रधान बलजीत सिंह नागरा ने दरें बढ़ाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


ये रहेंगी नई दरें (निर्धारित किराया प्रति 9 टन)
शहर           वर्तमान मालभाड़ा     नया मालभाड़ा
बंगलुरू          1,02,800           1,06,400
कोलकाता         72,200                 74,750 
मुंबई              71,200                 73,750
अहमदाबाद       51,450                 53,400 
दिल्ली            17,470                 17,850 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें