फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी, लाहौल में हिमस्खलन,194 सड़कें और 148 ट्रांसफार्मर ठप

Fri, 13 Jan 2023 08:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में शुक्रवार को कई जगह बारिश-बर्फबारी हुई। लाहौल घाटी के राशेल गांव के समीप राशेल वाटरफाल की पहाड़ी से दोपहर 12:35 बजे हिमस्खलन हुआ। इससे पहाड़ी के आसपास करीब पांच मिनट तक बवंडर उठता रहा।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी, लाहौल में हिमस्खलन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कई जगह बारिश-बर्फबारी हुई। लाहौल घाटी के राशेल गांव के समीप राशेल वाटरफाल की पहाड़ी से दोपहर 12:35 बजे हिमस्खलन हुआ। इससे पहाड़ी के आसपास करीब पांच मिनट तक बवंडर उठता रहा। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे समेत 194 सड़कें बंद रहीं और 148 बिजली के ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए।  राजधानी शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू के अलावा सिरमौर के हरिपुरधार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इसके अलावा कुफरी, मशोबरा, नारकंडा, मनाली में भी शुक्रवार को बर्फबारी हुई। शिमला के रिज मैदान और मालरोड पर भी फाहे गिरे। अटल टनल रोहतांग सभी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दी है। सैलानियों को नेहरुकुंड तक ही वाहन ले जाने की मंजूरी दी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

विज्ञापन


बर्फ हटाने के लिए प्रदेश भर में 600 मशीनें लगाईं गई हैं।  लाहौल घाटी में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मनाली-केलांग मार्ग पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। पांगी-किलाड़ मार्ग चंबा चढ़ाई के पास भूस्खलन से बंद हो गया है। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 भी बंद हो गया है। लाहौल-स्पीति में 177, चंबा में 14, कांगड़ा में दो और कुल्लू में एक सड़क बंद है। लाहौल-स्पीति में 100 और चंबा में 48 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद रहे। जिला कांगड़ा के बरोट, मुल्थान में बर्फबारी से बस सुविधा बंद रही। दोपहर बाद धर्मशाला में कुछ देर बारिश हुई। जिला शिमला में बर्फबारी से एनएच 305 जलोड़ी जोत और रामपुर-रोहड़ू सड़क बंद हो गई है। चौपाल-शिमला मार्ग भी बंद हो गया है। जिला किन्नौर में भी बर्फबारी हुई। जिला मंडी के सराज और नाचन घाटी में एक फुट तक बर्फबारी हुई है। जिला चंबा के पांगी और टेपा में भी बर्फबारी हुई। 

14 जनवरी को भी मौसम खराब, कल से खिलेगी धूप
शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में शनिवार को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में शनिवार को मौसम साफ रहेगा। रविवार से पूरे प्रदेश में धूप खिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फबारी (सेंटीमीटर)
बारालाचा     40
रोहतांग दर्रा    30
कुंजम दर्रा    30
चूड़धार    25 
सोलंगनाला    15
दारचा    12
कोकसर    10 

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
केलांग    - 6.3
कुकुमसेरी    - 4.2
नारकंडा    - 2.8
कल्पा    - 2.6
कुफरी    - 1.2
डलहौजी    - 0.1
मनाली    0.4
शिमला    1.4

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें