फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Story: 1.07 करोड़ के सालाना पैकज पर सिडनी में सेवाएं देंगे सिरमौर के राजेश तोमर

Sat, 29 Jul 2023 06:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

सिरमौर जिले के आंजभोज निवासी राजेश तोमर को ऑस्ट्रेलिया की एक निजी कंपनी से 1.07 करोड़ का पैकेज मिला है। वे 7 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक कंपनी में ज्वाइन करेंगे। 
विज्ञापन
सिडनी में सेवाएं देंगे सिरमौर के राजेश तोमर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के आंजभोज निवासी राजेश तोमर को ऑस्ट्रेलिया की एक निजी कंपनी से 1.07 करोड़ का पैकेज मिला है। वे 7 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक कंपनी में ज्वाइन करेंगे। बता दें कि सिरमौर के ग्राम कलाथा निवासी राजेश तोमर किसान परिवार से संबंध रखते हैं। पिता जगत तोमर किसान और माता जिमोली देवी गृहणी हैं। राजेश तोमर ने वर्ष 2000 में 10वीं तक की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघेता और 12वीं तक की शिक्षा कुल्लू के भुंतर से हासिल की।

विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय तकनीकी शिक्षा बोर्ड राजस्थान से इंजीनियरिंग की। मौजूदा समय में वे आंध्रप्रदेश की एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं। 27 साल के राजेश ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की निजी कंपनी ने उन्हें 1.07 करोड़ का सालाना पैकेज पर हायर किया है। कंपनी के साथ चार साल का अनुबंध रहेगा। उन्होंने कई टनल प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। उनके अनुभव के आधार पर कंपनी ने ऑनलाइन टेस्ट के बाद उनका चयन किया है। गिरिपार आंजभोज के कलाथा गांव में राजेश को बड़ा पैकेज मिलने की खबर सुनने के बाद परिजन, दोस्त और गिरिपार के लोगों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें