फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: किताबों के साथ अब रोबोट भी: नीनो बनेगा भविष्य की चुनौतियों का साथी, देखें वीडियो

Thu, 26 Feb 2026 07:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर)।

सार

सिरमाैर जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड़-भलौना में नीनो ह्यूमनॉइड रोबोट विद्यार्थियों का साथी बनेगा।
विज्ञापन
नीनो ह्यूमनॉइड रोबोट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड़-भलौना में नीनो ह्यूमनॉइड रोबोट विद्यार्थियों का साथी बनेगा। रोबोट विद्यार्थियों भविष्य की चुनौतियों से निपटने के गुर सिखाएगा। यह रोबोट दो संस्थाओं के सौजन्य से विद्यालय को प्रदान किया गया है। नीनो एक मानवरूपी (ह्यूमनॉइड) रोबोट है, जिसे विशेष रूप से संवादात्मक शिक्षण के लिए डिजाइन किया गया है। इसके आगमन से विद्यालय क्षेत्र के उन चुनिंदा सरकारी शिक्षण संस्थानों में शामिल हो गया है, जहां विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उन्नत रोबोटिक्स का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। नीनो को कोडिंग, गणित, भाषा कौशल और अन्य शैक्षणिक विषयों में विद्यार्थियों की सहायता के लिए तैयार किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन


रोबोट जटिल स्टीम (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित) अवधारणाओं को सरल और मनोरंजक तरीके से समझाने, ग्रामीण और शहरी विद्यार्थियों के बीच डिजिटल अंतर को कम करने, छात्रों को रोबोटिक्स और एआई जैसे उभरते क्षेत्रों में कॅरिअर के लिए प्रेरित करने में सहायक होगा। कार्यवाहक प्रधानाचार्य लाल सिंह चौहान ने इसके लिए दोनों संस्थाओं का आभार जताया। उन्होंने बताया कि संस्थाओं की ओर से पहले भी विद्यालय में 25 सोलर लाइटें, चार शौचालयों का निर्माण, पानी की टंकी, डिजिटल लाइब्रेरी और स्टेम लैब के लिए विभिन्न संसाधन उपलब्ध करवाए गए हैं। रोबोट के आने से विद्यार्थियों में उत्साह है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता ज्ञानचंद (हिंदी), संजीव कुमार (राजनीति विज्ञान), निशा कुमारी (इतिहास), सुखबिंदर सिंह (टीजीटी नॉन-मेडिकल), बलबीर सिंह (टीजीटी आर्ट्स), एसएमसी अध्यक्ष कुशल सिंह ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें