विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने कमर कस ली है। एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुनील ठाकुर ने बुधवार को प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों को संसदीय क्षेत्र प्रभारी नियुक्त किया है। शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विनीत वर्मा, सह प्रभारी सतीश शर्मा और श्याम चौहान होंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी गोविंद ठाकुर और सह प्रभारी विशाल नेगी होंगे। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पंकज शर्मा, सह प्रभारी सुरेश शर्मा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी ललित गर्ग और सह प्रभारी सतीश शर्मा होंगे।
सुनील ठाकुर ने कहा कि संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं सह प्रभारी सभी जिलों में प्रवास करेंगे। संगठन को गठित कर मंडल एवं बूथ स्तर तक एनजीओ प्रकोष्ठ को मजबूत करेंगे। कहा कि प्रकोष्ठ का मुख्य लक्ष्य प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। प्रकोष्ठ का प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में गठन हो चुका है। 10 जिलों में मंडल स्तर तक गठन हो चुका है। बचे हुए सात जिलों में मंडल स्तर पर एवं बूथ स्तर पर गठन मई माह में पूरा किया जाएगा।