फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: सांसद कश्यप ने केंद्रीय मंत्री से उठाया हाटी समुदाय का मुद्दा

Thu, 09 Dec 2021 10:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

 सांसद सुरेश कश्यप ने सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय की लंबे समय से चली आ रही जनजातीय क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई। केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि जल्द हाटी समुदाय की मांग को पूरा किया जाए। 
विज्ञापन
सांसद कश्यप ने केंद्रीय मंत्री से उठाया हाटी समुदाय का मुद्दा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की। सांसद ने सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय की लंबे समय से चली आ रही जनजातीय क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई। केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि जल्द हाटी समुदाय की मांग को पूरा किया जाए। जिला सिरमौर का गिरिपार क्षेत्र उत्तराखंड के जौनसार बाबर के साथ लगता है। इसमें जिले के चार ब्लॉकों की लगभग 144 पंचायतें आती हैं। इनकी आबादी करीब 2 लाख 75 हजार है, जो हाटी समुदाय है। सांसद ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि वर्ष 1967 में जौनसार बाबर के लोगों को जनजातीय घोषित कर दिया गया था, लेकिन जिले के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को अब तक जनजातीय क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड का जौनसार बाबर एवं जिले का गिरिपार क्षेत्र रियासतकाल में जिला सिरमौर रियासत का ही हिस्सा था। सांसद ने बताया कि इस मांग को लेकर जिले के प्रतिनिधि 20 दिसंबर, 2011 को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं 14 फरवरी 2017 को वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिल चुके हैं। संबंधित मंत्रालय की ओर से मांगी गई सारी रिपोर्ट प्रदेश सरकार भेज चुकी है। गिरिपार क्षेत्र की हाटी समुदाय की एथनोग्राफी की आरजीआई को भी भेज दी गई है। सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आश्वासन दिया है कि तुरंत मामले का विवरण मांगकर इस दिशा में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें