फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे! पीएम के बारे में ये क्या बोल गए शांता कुमार

Wed, 16 Apr 2014 04:20 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांगड़ा से भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार ने कालेधन के मुद्दे पर कांग्रेस पर नया हमला किया है। मंगलवार सुबह शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान शांता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह इस मसले पर चुप्पी साधे रहे और देश को लुटने दिया।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विदेशी बैंक खाते में करोड़ों रुपये जमा होने का दावा करते हुए कहा कि अंग्रेजों के बाद कांग्रेस नेताओं ने देश को दोनों हाथों से लूटा और कालाधन देश से बाहर भेज दिया।

शांता कुमार ने कहा कि आज महंगाई, भ्रष्टाचार और नक्सलवाद की जड़ यह कालाधन है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने कालेधन के खिलाफ मुहिम को जायज मानते हुए इस पैसे को वापस लेने के लिए एक डाक्यूमेंट तैयार किया था।
विज्ञापन

जर्मनी ने 19 हजार नामों की सूची भेजी थी

वह खुद भी यूएन की इन कन्वेंशन में गए थे। वहां स्विट्जरलैंड ने कहा था कि हम ये चोरी का पैसा नहीं रखना चाहते। जो देश इसे वापस चाहता है, वो ले सकता है। कई देशों ने ये पैसा वापस ले लिया।

जर्मनी ने 19 हजार ऐसे नाम भारत सरकार को भेजे, जिनका धन विदेशों में जमा है। शांता ने कहा कि उन्होंने खुद यूएन कन्वेंशन से लौटकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि हसन अली के केस को भी इसलिए दबाया गया, क्योंकि पूछताछ में उसने तीन कांग्रेस नेताओं का नाम लिया था।

इस मामले में अब जेठमलानी ने सुप्रीम कोर्ट में केस किया हुआ है। शांता के साथ विधायक सुरेश भारद्वाज, गणेश दत्त और सतीश धर थे।
विज्ञापन

व्यक्तिवादी प्रचार से बेहद दुखी हूं

शांता कुमार ने कहा कि वह व्यक्तिवादी प्रचार से बेहद दुखी हैं। यहां नक्सली हमले में 13 जवान शहीद हो गए और चुनाव में बहस हो रही है कि किसकी कितनी बीवियां हैं? एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उर्मिल ठाकुर का भाजपा से जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

धूमल आएंगे मेरे लिए वोट मांगने

शांता कुमार ने कहा कि पार्टी के कहने पर उन्होंने मंडी और शिमला में प्रचार कर लिया है। हमीरपुर भी जाऊंगा। इसके बाद प्रेम कुमार धूमल उनके लिए वोट मांगने कांगड़ा आ रहे हैं। उन्होंने दोनाें नेताओं के बीच मतभेद के सवालों को खारिज कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें