गायक मीका सिंह ने रविवार को माता ज्वाला के दर शीश नवाया। इस दौरान पुजारी लव शर्मा ने मीका सिंह को पवित्र ज्योतियों के दर्शन करवाए। मीका ने मोदी भवन, अकबर छत्र, शयन भवन, योगिनी कुंड में भी दर्शन किए और हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं।
विज्ञापन
मीका सिंह के साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ लगी रही। मीका ने किसी को निराश नहीं किया और सबके साथ सेल्फी ली। मंदिर अधिकारी और तहसीलदार विचित्र सिंह ने उन्हें प्रशासन की ओर से सिरोपा और माता की तस्वीर भेंट की।