फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइटल ट्रैक सांग की शूटिंग के लिए गुरु रंधावा पर फिल्माए सीन

Thu, 30 Aug 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
विज्ञापन
विज्ञापन

उभरते बॉलीवुड गायक गुरु रंधावा दे दे प्यार दे फिल्म के टाइटल ट्रैक सांग की शूटिंग के लिए पिछले कई दिन से मनाली में डटे हैं। पर्यटन नगरी में अजय देवगन कोप्रोडक्शन की फिल्म की शूटिंग चल रही है। मनाली तथा आसपास के स्थलों पर शूटिंग करने के बाद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे के किनारे तथा ब्यास के किनारे कई सीन फिल्माए गए।

विज्ञापन


ब्यास किनारे पॉप सिंगर स्टाइल में लैदर की जैकेट और सोने के लॉकेट के साथ उन पर कई सीन फिल्माए गए। समय की कमी के चलते गुरु रंधावा पर सूर्योदय के समय जंगल में कुछ शॉट लिए गए। रंधावा को यूके में स्टेज शो के लिए जाना है। इसे हाई रेटिड गबरू के नाम ने आयोजित किया जा रहा है।

जल्द काम निपटाने के लिए गुरु रंधावा के चेहरे पर बेचैनी भी देखी गई। इसके चलते कई शॉट को रिटेक करना पड़ा। अपने नैसर्गिक सौंदर्य के लिए विश्वविख्यात पर्यटन नगरी मनाली में लंबे समय के बाद बॉलीवुड सुपर स्टार अजय देवगन और जिम्मी शेरगिल के साथ अभिनेत्री तब्बू शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस रोमेंटिक कॉमेडी फिल्म की कहानी से प्रभावित होकर अजय देवगन ने इस फिल्म की प्रोडक्शन का जिम्मा भी उठाया है। फिल्म की कहानी लव रंजन ने लिखी है। अजय देवगन के अलावा वे भी इस फिल्म के सह निर्माता हैं।

फिल्म का निर्देशन अकीव कर रहे हैं। दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए अजय गुरु रंधावा पर टाइटल सांग फिल्माने की सलाह दे चुके हैं। स्थानीय फिल्म कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था का कहना है कि शूटिंग पूरी होते ही यूनिट मुंबई लौट जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें