फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिमरन ने आखिरी रेड में सिरमौर को बनाया विजेता, अब खेलेंगी नेशनल

Tue, 31 Oct 2023 06:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार

सार

दूरदराज क्षेत्र के करीब 100 बच्चों की संख्या वाले इस स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली सिमरन अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का लोहा मनवाएंगी।
विज्ञापन
सिमरन खेलेंगी कबड्डी का नेशनल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दियूड़ी खड़ाह की छात्रा सिमरन का चयन राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दियूड़ी खड़ाह स्कूल सिरमौर और शिमला जिले की सीमा के समीप दूरदराज क्षेत्र में जिले का आखिरी स्कूल है। दूरदराज क्षेत्र के करीब 100 बच्चों की संख्या वाले इस स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली सिमरन अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का लोहा मनवाएंगी। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अश्वनी ठाकुर ने सिमरन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। बेटी की इस उपलब्धि से उनकी माता अंजना और पिता देशराज गदगद हैं।

विज्ञापन


सिमरन को तराशने में स्कूल के डीईपी मीन सिंह के प्रयासों की भी लोग सराहना कर रहे हैं। राजगढ़ में जिला स्तर की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद सिमरन का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हाल ही में पांवटा साहिब में हुई। इसमें सिरमौर औरशिमला के बीच खेले गए कबड्डी के फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा। आखिरी रेड से पहले शिमला के 30 अंक थे, जबकि सिरमौर 28 अंक पर था। सिमरन ने आखिरी रेड में चार अंक हासिल कर सिरमौर को रोमांचक जीत दिलाकर स्टेट चैंपियन बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें