राजधानी में लावारिस कुत्तों के आतंक को कम करने के लिए शुरू की गई नगर निगम की योजना को स्कॉच अवार्ड में देश भर में दूसरा स्थान मिला है। शनिवार को स्कॉच अवार्ड 2020 की घोषणा की गई। इसमें आंध्रप्रदेश को पहला स्थान मिला है। वहीं, शिमला नगर निगम को दूसरा स्थान दिया गया। नई दिल्ली में नगर निगम के वेटरनेरी पब्लिक हेल्थ आफिसर डॉ. नीरज मोहन को इस अवार्ड के लिए सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया।स्कॉच अवार्ड ऐसे कामों और योजनाओं के लिए दिया जाता है जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आए।