फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालाजी मंदिर में भक्तों को चांदी के सिक्के देने की तैयारी

Wed, 27 Nov 2019 01:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर विभू शर्मा, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

ज्वालामुखी मंदिर में दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं को मां ज्वाला के चित्र से अंकित चांदी के सिक्के देने की तैयारी है। ज्वालाजी मंदिर न्यास के सदस्यों ने बैठक में इस संबंध में चर्चा की। उपायुक्त कांगड़ा से अनुमति लेने के बाद इस पर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। स्वीकृति मिली तो जल्द ही श्रद्धालुओं को मंदिर में उचित दामों पर मां के चित्र से अंकित चांदी के सिक्के मिलेंगे।  

विज्ञापन


शक्तिपीठ ज्वालामुखी में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु आकर श्रद्धा अनुसार नकदी, सोना व चांदी चढ़ाते हैं। मंदिर न्यास की बैठक में चर्चा की गई कि शक्तिपीठ में जमा चांदी को पिघलाकर चांदी के सिक्के बनाकर श्रद्धालुओं को उचित दामों पर दिए जा सकते हैं। हालांकि, सिक्का कितने ग्राम का होगा या कितने रुपये में मिलेगा, इस पर अभी चर्चा नहीं की गई है। 

मंदिर अधिकारी बिशन दास शर्मा ने बताया कि जल्द ही डीसी कांगड़ा को इसके बारे में अवगत करवाया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट सदस्य पुजारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि बैठक में न्यास सदस्यों, एसडीएम अंकुश शर्मा और मंदिर अधिकारी के साथ इसके बारे में चर्चा हुई है पर डीसी कांगड़ा की स्वीकृति के बाद ही इस पर कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें