श्री हनुमान मंदिर न्यास समिति जाखू की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में मंदिर में विभिन्न विकासात्मक कार्यों को लेकर चर्चा की गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया कि मंदिर के गर्भ गृह के आसपास चांदी से की जाने वाली नक्काशी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही नक्काशी के डिजाइन की मंजूरी एसडीएम, न्यास के सदस्य और जिला भाषा अधिकारी संयुक्त रूप से देंगे। असल में न्यास के पास दानकर्ता ने प्रस्ताव रखा है कि मंदिर के गर्भ गृह में चांदी की नक्काशी करवाना चाहता है। इसी कड़ी में न्यास ने प्रस्ताव तैयारकर बैठक में रखा, जिसको अब मंजूरी दे दी गई है।