फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: परियोजनाओं में गाद, शहर के कई हिस्सों में चौथे दिन आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश के चलते हो रही है दिक्कत
विज्ञापन

चक्कर और घोड़ा चौकी में चौथे दिन भी नहीं मिला पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी बारिश के कारण गिरि, गुम्मा समेत अन्य पेयजल परियोजनाओं में आई गाद से शहर में पानी का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति चौथे दिन में पहुंच गई है।
विज्ञापन


चक्कर, घोड़ा चौकी इलाके में चौथे दिन शुक्रवार शाम 6:00 बजे तक भी पानी की आपूर्ति नहीं मिली थी। संजौली, छोटा शिमला और सेंट्रल जोन में भी तीसरे दिन कई इलाकों में देरी से पानी दिया। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी है। कंपनी के अनुसार गाद के कारण गिरि से सबसे ज्यादा आपूर्ति बाधित हुई है। यहां से शुक्रवार को शहर के लिए 18 की जगह सिर्फ 3.36 एमएलडी पानी मिला है। सभी परियोजनाओं से शहर को 45 की जगह 24.64 एमएलडी पानी आया है। हालांकि राहत यह है कि बारिश थमने से गिरि में गाद का स्तर घटा है। यहां से शुक्रवार दोपहर बाद पानी की आपूर्ति बढ़ी है। कंपनी का दावा है कि शहर में तीसरे दिन पानी की आपूर्ति दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें